भ्रष्टाचार के खिलाफ अलग ढंग से लड़ाई लड़ रहे फरीदाबाद से करनाल के विधायक नरेश शर्मा

0
288
A separate fight against corruption

इशिका ठाकुर,करनाल:

भ्रष्टाचार के खिलाफ अलग ढंग से लड़ाई लड़ रहे फरीदाबाद से करनाल के विधायक नरेश शर्मा ने फरीदाबाद के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सरकार के ढीले रवैये के खिलाफ रुख अपनाते हुए कार्रवई होने तक सिल हुए कपड़ों और जूतों चप्पलों का त्याग कर दिया हैं। आज वह करनाल पहुंचे। उन्होंने विधायक शमशेर सिंह गोगी के निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी ने जूता उठाने का ऐलान कर दिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदारी पर शक नहीं

A separate fight against corruptionl N

कांग्रेस के विधायक नरेश शर्मा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदारी पर शक नहीं करते हैं। लेकिन उनके इर्द गिर्द भ्रष्टाचारियों का काकस बना हुआ हैं। वह भ्रष्टाचार करने वालों को आखिर क्यों बचा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही हैं। तो फिर मुख्यमंत्री की ईमानदारी किस काम की। उन्होने कांग्रेंस के प्रदेश और देश में राज की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय भ्रष्टाचार हुआ तो अफसर पूर्व सीएम, केंद्रीय मंत्री, कर्मचारी जेल भी गए। भाजपा राज में विजिलेंस का मखैल उड़ा कर रख दिया हैं। पहले सरकारी कर्मचारियों , अफसरों को विजिलेंस का खौफ होता था लेकिन अब तो खौफ नहीं रहा हैं। यदि किसी को बचाना हो तो उसकी जांच विजिलैंस को दे दो।

नारे लगाने से दूर नहीं होगा भ्रष्टाचार 

उन्होंने फरीदाबाद में घौटलों की चर्चा करते हुए कहा कि कवाड़ी बाजार में किराएदारों को पुनर्वास दूसरी जगह प्लाट दे दिए। उन्होंने कहा कि 2015 में जांच शुरू हुई 2019 में एफआईआर हुई। 2022 तक कोई कारर्वाई नहीं हुई हैं। दस अफसरों के खिलाफ एफआईआर हुई। उन्होंने कहा कि नारे लगाने से भ्रष्टाचार दूर नहीं होगा। जब तक मुख्यमंत्री मन बचन से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते तब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। नगरनिगम में बिना काम के पचास करोड़ के बिल परस कर देते हो। 2017 का मामला था। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों को ऑनलाईन करने के लिए अफसर तत्पर रहते हैं। कांग्रेस संगठन की चर्चा करते हुए कहा कि जल्द ही संगठन बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट हैं। आने वाला समय कांग्रेस का हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ वह अब हथियार उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि भ्रश्टाचार खत्म हो जाए तो हरियाणा कर्ज मुक्त हो सकता हैैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरुण पंजाबी विशेष तौर पर मौजूद थे।

करनाल है भ्रष्टाचार की नर्सरी: गोगी

असंध के विधायक शमशेर सिंह गोगी ने बताया कि राज्य स्तरीय गुरु तेगबहादुर जी के प्रकाशोत्सव का उन्हें सरकार ने निमंत्रण नहीं दिया है। अब तक जो भी बैठकें हुई इनका उन्हें निमंत्रण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ का एक कर्मचारी उनके पास पास और कार्ड लेकर आया था जिसे उन्हें लौटा दिया गया। उनको निमंत्रण नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हुड्डा राज में यदि गलत होता था तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती था। उन्हेांने कहा कि कांग्रेस का संगठन मई के पहले सप्ताह के खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि करनाल भ्रष्टाचार की नर्सरी हैं। उसका प्राचार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शराब घोटाला, से लेकर रजिस्ट्री और डीटीपी घोटाला हुआ। क्या किसी को सजा हुई। क्या पूर्व डीसी की जांच करवाई। राजनेताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई।

ये भी पढ़ें : प्रदर्शनी में गुरु नानक देव जी से बाबा बंदा बहादुर जी तक का इतिहास
ये भी पढ़ें : हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में क्यों हुई बिजली गुल, गहराएगा संकट, ये हैं कारण
SHARE