इंस्टाग्राम पर परेशान करता था रिश्तेदार, विवाहिता ने निगला जहर

0
237
A married woman ingested poison after being teased by her relative on Instagram
A married woman ingested poison after being teased by her relative on Instagram

आज समाज डिजिटल, गुरदासपुर:
एक विवाहिता ने अपने रिश्तेदार के उसे इंस्टाग्राम पर तंग होकर जहर निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। महिला की हालत गंभीर होने के कारण सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया।

समझाने के बावजूद नहीं माना

पीड़िता के पति बोध राज निवासी गांव जंगल ब्राहमण ने बताया कि हमारे रिश्तदारों का ही एक लड़का मेरी पत्नी को कुछ समय से इंस्टाग्राम पर उल्टे सीधे संदेश भेज कर परेशान करता था। वह गुजराज में नौकरी करता है तथा जब गांव आया तो उसकी पत्नी ने मुझे सारी जानकारी दी। इस पर उस लड़के के घर जाकर उसे समझाने की कोशिश भी की। पंरतु उक्त हमारा रिश्तेदार उसे बावजूद बाज नहीं आया।

किसी ने दर्ज नहीं कराए बयान

बोध राज ने बताया कि आज उसकी पत्नी रिम्पी ने उक्त लड़के से परेशान होकर जहर निगल लिया। उसकी हालत देखकर हम उसे सिविल अस्पतल लेकर आए,पंरतु डाक्टरों की उसकी हालत चिंताजनक होने के कारण उसे अमृतसर अस्पताल रैफर कर दिया। उन्होने आरोप लगाया कि इस संबंधी पुलिस को सूचित करने के बावजूद कोई कर्मचारी उसकी पत्नी का अस्पताल मे ब्यान लेने के लिए नही आया।

ये भी पढ़ें : थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मात्र 3 दिन में ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया, आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस

SHARE