Badminton player Saina Nehwal joined BJP: भाजपा में शामिल हुर्इं बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल

0
217

नई दिल्ली। भाजपा में अब तक कई खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं अब बैडमिंटन का जाना माना नाम सायना नेहवाल भी कोर्ट पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब राजनीति की पिच पर अपनी जोर आजमाइश करने को तैयार हैं। सायना ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिती में वह भाजपा में शामिल हुर्इं। उनके साथ उनकी बहन चंद्रांशु ने भी सदस्यता ग्रहण की। ऐसा माना जा रहा है कि सायना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। सायना ने साल 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक भी जीता था। सायना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। उनका विवाह बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप से हुआ है।

SHARE