Two killed, three injured in protest against CAA in West Bengal; पश्चिम बंगाल में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में दो की मौत, तीन लोग घायल

0
255

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग से लेकर देश के कई राज्यों तक सीएए का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। बंगाल के मुशीर्दाबाद जिले में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी हुई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। गोली लगने के कारण अनिरुद्ध बिसवास और मकबूल शेख की मौत हो गई। अनिरुद्ध बिसवास की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि मकबूल शेख की अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हुई। आरोप है कि ये गोलीबारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की है। जबकि तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने गोली चलाई जिसमें लोकल टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष के भाई घायल हो गए। बहुजन क्रांति मोर्चा ने भारत बंद के दौरान यह प्रदर्शन आयोजित किया था। लोगों ने बताया कि ये प्रदर्शन 20 दिन पहले बने सीएए विरोधी नागरिक मंच ने बुलाया था। संस्था कई इलाकों में इसो लेकर प्रदर्शन कर रहा था। बुधवार सुबह टीएमसी जलंगी (नॉर्थ) ब्लॉक अध्यक्ष तोहिरुद्दीन मंडल वहां पहुंचे थे। आरोप है कि उनके साथ आए लोगों ने ही गोली चलाई। इस बीच तोहिरुद्दीन के भाई को भी गोली लगी। पुलिस अधिकारी संदीप सेन ने बताया कि गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और छापेमारी भी की है। इस मामले के संबंध में आरोप प्रत्यारोप भी होने शुरू हो गए हैं। जलंगी से विधायक अबदुर रज्जाक ने कहा कि पिछले 15 दिन से कुछ कांग्रेस व सीपीआईएम के लोग ये प्रदर्शन कर रहे थे।

SHARE