रोहतक : अंशुल पठानिया बने हरियाणा कलाकार कल्याण मंच के संरक्षक

0
578
Anshul Pathania
Anshul Pathania

संजीव कुमार, रोहतक :
रोहतक के अंशुल पठानिया को हरियाणा कलाकार कल्याण मंच (प्रस्तावित) के संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा संस्कृतिकर्मी अविनाश सैनी को मंच के रोहतक मंडल का अध्यक्ष और लोक कलाकार सुरेंद्र धौला को रोहतक सिटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह निर्णय अम्बाला में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने कला और कलाकारों की बेहतरी के लिए हमेशा आगे रहने और मंच का संरक्षक बनने के लिए अंशुल पठानिया का शुक्रिया अदा किया। अविनाश सैनी और सुरेन्द्र धौला ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में कलाकारों को संगठित करने और जरूरतमंद कलाकर्मियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

SHARE