रुचि बावा बनी महिला और बाल विकास विभाग की सदस्य

0
307

आज समाज डिजिटल, लुधियाना:
पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा, महिला तथा चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग ने पंजाब के विभिन्न जिलों में नई टीमें गठित की हैं। लुधियाना के लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें गुरजीत सिंह को लुधियाना का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि गुनजीत रुचि बावा, महक बंसल और संगीता को इसका सदस्य नियुक्त किया गया है। बुधवार को रुचि बावा सहित इन सदस्यों ने अपना चार्ज संभाला। चार्ज संभालते समय आस एहसास एनजीओ की प्रधान रुचि बावा ने सामाजिक सुरक्षा महिला और चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग की सदस्य बनाने पर पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वे उसे निभाने के अथक प्रयास करेंगी। लुधियाना की समाजसेवी का रुचि बावा के सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

SHARE