6 June Weather Update: दिल्ली व उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम सुहावना, बंगाल व बिहार में भीषण गर्मी का अनुमान

0
140
6 June Weather Update
दिल्ली व उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम सुहावना, बंगाल व बिहार में भीषण गर्मी का अनुमान

Aaj Samaj (आज समाज), 6 June Weather Update, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा व पंजाब सहित कई राज्यों में अचानक मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दक्षिणी भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, वहीं पश्चिम बंगाल व बिहार में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में कल तक पारा 40 डिग्री पार जा सकता है।

दिल्ली में कभी तेज धूप तो कभी बारिश हो रही है। आज सुबह से धूप है। कल रात बारिश हुई थी जिसस मौसम सुहावना बना हुआ है। धूप के बीच उमस भी हो रही और तापमान भी बढ़ने लगा है। कल दिल्ली में दिन के तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। कल तक यहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। गर्मी के साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर में भी बढ़ सकता है।

इन राज्यों में आज बारिश की संभावना

आईएमडी अधिकारियों के अनुमान के अनुसार आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर झारखंड में भी हीटवेव की संभावना है। तेलंगाना में लू चलने की संभावना है।

बिहार के ज्यादातर जिलों में 40 से 44 के बीच रह रहा तापमान

बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 13-17 किमी प्रतिघंटे की गति से चल रही गर्म हवा के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति है। भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा और कटिहार में लू का प्रभाव रहा। अगले पांच दिन तक मौसम का यही रुख रहेगा। लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें :  Odisha Train Accident Updates: तीन ट्रेनों के बीच टक्कर में मृतक संख्या 288, 747 घायल, घायलों से मिले पीएम मोदी

यह भी पढ़ें : Railway Minister Ashwini Vaishnav: ओडिशा ट्रेन हादसे का कारण इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव, होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें :  Miyazaki Mango: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में उगाया दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE