400 employees underwent health test after getting infection in media house: मीडिया हाउस में संक्रमण मिलने के बाद 4०० कर्मचारियों का किया गया स्वास्थ्य परिक्षण

0
211
नोएडा। सेक्टर-16ए में एक मीडिया हाउस कोरोना का नया हॉट स्पॉट बन चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 51 सैंपल लिए गए इन 51 सैंपल में 28 पाजिटिव आ चुके है। इसमे 15 संक्रमित जनपद के निवासी है। शेष संक्रमित दिल्ली, गाजियाबाद के है। इन सभी संक्रमितों का इलाज जिम्स में चल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि विगत तीन दिनों में इन संक्रमितों के संपंर्क में आए सभी 4०० कर्मचारियों की कैंप लगाकर स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 15 मई से लगातार कंपनी को सैनेटाइज किया जा रहा है। इसमे 267 कर्मचारियों को स्वास्थ्य सलाह दी गई इसमे 5० कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल लिए गए है। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। इसके 252 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी निगरानी की जा रही है साथ ही प्रतिदिन इनका स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कंपनी का एक और कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाया गया। इसको भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कंपनी के चतुर्थ तल पर कोरोना संक्रमण के फैलाव की शुरुआत हुई थी उसी पूर्णता सील कर उसे सैनाटाइज किया गया है। इसके अलावा इन स्थानों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। वर्तमान में कंपनी में 15० से 2०० कर्मचारी ही कंपनी में काम कर रहे हैं। जिनमे किसी तरह के लक्षण नहीं है। यहा आने वाले प्रत्येक कर्मचारी की जांच करने के बाद ही उसे कंपनी में प्रवेश दिया जा रहा है।
SHARE