17 new corona positive patients found in Noida: नोएडा में मिले 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

0
222
नोएडा। नोएडा में शनिवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 323 पर पहुंच गई। शनिवार को मिले रिपोर्ट में सर्फाबाद और बरौला नया हॉटस्पॉट बन गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें 39 वर्षीय महिला, 14 साल की किशोरी, 17 साल का युवक, 19 साल की युवती, 26 वर्षीय युवक शामिल है। बताया जा रहा है कि यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है, वहीं पूरे इलाके को सील करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सर्विलांस अधिकारी के मुताबिक सेक्टर 49 बरौला में भी 42 वर्ष का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। वहीं सेक्टर 81 के नंगला चरणदास गांव में तीन लोगों की पुष्टि हुई है, जिसमें 27 वर्ष के दो युवक और 23 साल की युवती भी शामिल है। इसके साथ ही गौड़ सिटी टू में भी 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव हुआ है। सेक्टर 5 हरौला में भी 35 वर्ष के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित कासना गांव में भी 25 साल का युवक कोरोना से संक्रमित हुआ है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख में 29 वर्षीय महिला और 49 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक इको विलेज में दो लोगों की पुष्टि हुई है जिसमें 38 वर्षीय महिला और 7 साल का बेटा भी संक्रमित हो गया है। इसके साथ ही सेक्टर 53 गिझोड़ में भी 33 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
SHARE