वाह रे आम आदमी, फसल नष्ट पर मुआवजा 40 Acres Crop Destroyed

0
476
40 Acres Crop Destroyed
40 Acres Crop Destroyed

40 Acres Crop Destroyed

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
40 Acres Crop Destroyed : आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भगवंत मान के कार्यक्रम के लिए 40 एकड़ गेहूं की फसल को नष्ट किया जा रहा है। हालांकि इसका मुआवजा भी सरकार ने देने का फैसला कर लिया है, लेकिन नुकसान तो नुकसान है।

Also Read : किडनी दे गई पवन को जिंदगी, विशाल अमर Vishal Gave Life To Pawan

4 लाख लोगों की मौजूदगी की उम्मीद

कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने एक वीडियो पोस्ट करके तंज कसा कि वाह रे आम आदमी। भगवंत मान के लिए 40 एकड़ की फसल नष्ट कर दी। खेत में लहलहाते गेहूं को फसलों को काट दिया गया। ध्यान रहे कि भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेने जा रहे हैं। इस लम्हे को खास बनाने के लिए उन्होंने शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के गांव में शपथ लेने का प्रोग्राम बनाया है। समारोह में किसी भी वीवीआईपी को आमंत्रित नहीं किया गया है। अनुमान है कि मान को शपथ लेते करीब 4 लाख लोग देखेंगे।

40 Acres Crop Destroyed
40 Acres Crop Destroyed

खुद को ईमानदार दिखाने की कोशिश

भगवंत मान के कहने पर ही केजरीवाल ने उन्हें भगत सिंह के गांव में शपथ लेने की अनुमति दी। उनका मानना है कि इससे लोगों का जुड़ाव आप से होगा। आप खुद को लोगों से जुड़ा होने के साथ ईमानदार दिखाने की कोशिश में है। भगवंत मान शपथ ग्रहण समारोह खुले में करके आम आदमी होने की बात तो बताना ही चाह रहे हैं। इसके साथ ही आम आदमी को जोड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं।

कांग्रेस को पंजाब भूलने का मशविरा

सोशल मीडिया पर फसल नष्ट करने को लेकर लोगों ने आप को नसीहत दी तो कांग्रेस को पंजाब भूलने का मशविरा भी दे डाला। डॉ. भागीरथी त्रिपाठी ने लिखा कि ये घोर विनाश है। सत्ता में आने से सब एक जैसे हो जाते हैं। मुदस्सिर आलम ने कहा कि आप लोग ट्वीटर-ट्वीटर खेलते रहो। राहुल जी तक को लिख चुका हूं कि जमीनी कार्यकतार्ओं से मिलिए। लेकिन कुछ फर्क नहीं पड़ता। कब तक चापलूस सलाहकारो के भरोसे हारते रहोगे।

कांग्रेस को 2024 की तैयारी की सलाह

ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। सरकार इसका मुआवजा देती हैं। अब उनकी सरकार बन गई है तो इतना तो खर्च करेगें ही। एक यूजर ने लिखा कि पंजाब में तो आप की सरकार बन गई। कांग्रेस को 2024 की तैयारी करनी चाहिए। यहां देखने का कोई फायदा नहीं होने वाला।

तसलीम खान ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए लिखा कि आप अब कुछ दिन फटको मत पंजाब में। जब था तुम्हारे पास तब संभला नहीं। अब बकवास कर रहे हो। ये पहला सूबा नहीं जहां कांग्रेस साफ होगई। कर्नाटक, मध्यप्रदेश ,पंजाब और अगला नंबर राजस्थान का है। अगर कुछ कहने से डर लगता तो ये सीडब्ल्यूसी क्यों करते हो? जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

40 Acres Crop Destroyed
SHARE