महाराष्ट्र एटीएस ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के सचिव समेत 4 सदस्य किए गिरफ्तार

0
438
PFI Secretary Arrested

आज समाज डिजिटल, PFI Secretary Arrested : महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के पनवेल में की गई है।

जानकारी के मुताबिक ये सभी सदस्य पाबंदी के बावजूद संगठन की गतिविधियां संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार लोगों में एक स्थानीय इकाई सचिव और संगठन की राज्य विस्तार समिति के दो अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। ये पनवेल में बैठक कर रहे थे। उन्हें आज सुबह करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया। पनवेल मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

बताया गया है कि एटीएस को पनवेल में पीएफआई के 2 पदाधिकारियों और कुछ कार्यकतार्ओं की बैठक की जानकारी थी। इसके बाद यहां छापेमारी की गई जिसमें 4 सदस्यों को पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद चारों को गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून की धारा 10 के तहत मुंबई में एटीएस की कालाचौकी इकाई में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया। एटीएस मामले की आगे जांच कर रहा है।

बता दें कि ताजा गिरफ्तारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अलग-अलग टीमों द्वारा बिहार पुलिस की सहायता से पटना में दो अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर पीएफआई से जुड़े फुलवारी शरीफ मामले के सिलसिले में छापेमारी के बाद हुई है।

PFI पर लगा है 5 साल का प्रतिबंध

सरकार ने पिछले महीने PFI और उसके कई सहयोगियों पर ISIS जैसे वैश्विक आतंकी समूहों के साथ “लिंक” होने का आरोप लगाते हुए 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 250 से अधिक लोगों को पिछले महीने कई राज्यों में छापेमारी में हिरासत में लिया गया था या गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें : Global Hunger Index Report 2022 : भारत में भूखमरी श्रीलंका और पाकिस्तान से ज्यादा, चिंता बढ़ा रही ये रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : Himachal Pradesh Assembly Election : भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 5 महिलाएं शामिल

ये भी पढ़ें : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ फेम वैशाली ठक्कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुलेगा मौत का राज

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE