ज्योतिरादित्य, सोनोवाल समेत 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली; 8 साल में इस बार सबसे ज्यादा 11 महिला मंत्री

0
357

प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया है। इसमें 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें नारायण राणे, सबार्नंद सोनोवाल के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। मोदी के 8 साल के शासन में इस बार सबसे ज्यादा मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया।

28 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली

इसके साथ ही 28 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें 7 महिलाएं हैं। 2014 में मोदी के पहले मंत्रिमंडल में 7 और दूसरी बार 2019 में 6 महिला मंत्री थीं। किसान आंदोलन के मुद्दे पर अकाली दल के साथ मतभेदों के चलते हरसिमरत सिंह कौर कैबिनेट से हट गई थीं। ताजा विस्तार के बाद कैबिनेट में महिला मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है, जो 8 साल की मोदी सरकार में सबसे ज्यादा है।

Also read : कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार में क्या अंतर होता है? 

यूपी और उत्तराखंड का संतुलन नहीं बना पाए मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी टीम में बड़ा बदलाव कर चुनाव वाले राज्यों को तो महत्व दिया ही साथ ही संदेश देने की कोशिश की कि पिछड़ों पर सरकार का विशेष ध्यान है। खास तौर पर ओबीसी और एससी पर। लेकिन इस सोशल इंजीनियरिंग में यूपी और उत्तराखंड में कुछ कमी रह गई।यूपी से पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय को साधने के लिए कुछ नहीं किया गया।जबकि किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता यहीं से आते हैं।इसी तरह उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल की पूरी तरह से अनदेखी कर दी गई। जबकि सबसे ज्यादा सीट इसी क्षेत्र से आती हैं। कुमाऊं मंडल से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आते हैं तो केंद्र में बनाये नए मंत्री अजय भट्ट भी कुमाऊं से ही हैं।

बुधवार को इन्हें केन्द्र में मंत्री बनाया गया

Also Read: पीएम ने संतुलन तो साधा पर यूपी और उत्तराखंड में रह गई कमी

कैबिनेट मंत्री 
1-नारायण राणे
2-सर्वानंद सोनोवाल
3-डॉ विरेंद्र कुमार
4-ज्योतिरादित्य सिंधिया
5-राम चंद्र प्रताप (आरसीपी) सिंह
6-अश्विनी वैष्णव
7-पशुपति कुमार पारस
8-किरेन रिजिजू
9-राज कुमार सिंह
10-हरदीप सिंह पुरी
11-मनसुख मांडविया
12-भूपेंद्र यादव
13-पुरुषोत्तम रुपाला
14-जी किशन रेड्डी
15-अनुराग सिंह ठाकुर
राज्य मंत्री 
16-पंकज चौधरी
17-अनुप्रिया सिंह पटेल
18-डॉ एसपी सिंह बघैल
19-राजीव चंद्रशेखर
20-शोभा करांदलाजे
21-भानू प्रताप सिंह वर्मा
22-दर्शना विक्रम जर्दोश
23-मीनाक्षी लेखी
24-अन्नपूर्णा देवी
25-ए. नारायणस्वामी
26-कौशल किशोर
27-अजय भट्ट
28-बी एल वर्मा
29-अजय कुमार
30-देवुसिंह चौहान
31-भगवंत खुबा
32-कपिल मोरेश्वर पाटिल
33-प्रतिमा भौमिक
34-डॉ सुभाष सरकार
35-भागवत किशन राव कराड
36-डॉ राजकुमार रंजन सिंह
37-भारती प्रवीण पवार
38-विशेश्वर टुडु
39-शांतनु ठाकुर
40-डॉ मुंजापारा महेंद्र भाई
41-जॉन बार्ला
42-डॉ एल मुरुगन
43-निशिथ प्रमाणिक
SHARE