15 अगस्त को तीन स्थानों पर लगेंगे 100 फुट ऊंचे तिरंगे

0
216

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
15 अगस्त को देश की आजादी का जश्न मनाते हुए राष्टÑीय राजधानी दिल्ली को देश भक्ति के रंग में रंगने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसी तैयारी के चलते लोक निर्माण विभाग 15 अगस्त को ईस्ट किदवई नगर, रानी बाग और ईस्ट विनोद नगर में 100 फुट की ऊंचाई पर तीन तिरंगे लगाएगा। इसके लिए बजट दिल्ली सरकार ने पहले ही तय कर लिया था। अब यह प्रयास दिल्ली सरकार के देशभक्ति बजट के तहत पूरी की जा रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले उन्हें 15 अगस्त तक पांच स्थानों पर ध्वज स्थापित करने थे, लेकिन फिलहाल तीन तिरंगे ही लगाए जाएंगे। ईस्ट किदवई नगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली, जबकि ईस्ट विनोद नगर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में आता है। रानी बाग पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के निवार्चन क्षेत्र में है। जहां इस बार 100 फुट ऊंचे तिरंगे लगाए जाएंगे। ज्ञात रहे कि इस साल मार्च में, दिल्ली सरकार ने देशभक्ति पर आधारित अपने वार्षिक बजट की घोषणा की थी और इसे देशभक्ति बजट नाम दिया था, जिसके तहत राजधानी में 500 स्थानों पर ये तिरंगे स्थापित करने के लिए 45 करोड़ रुपऐ निर्धारित किए गए हैं।

SHARE