थलापति विजय कितने करोड़ की सम्पति के है मालिक, रजनीकांत को भी पछाड़ा फीस के मामले में

0
1012
vijay image
vijay image

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था। विजय अपनी फैमिली और फैंस के साथ अपना 47 जनदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। विजय ने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वो एक अभिनेता होने के साथ-साथ डांसर और सिंगर भी हैं। विजय ने अपने करियर में तमिल के अलावा कई दूसरी भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। अबतक विजय ने करीब 64 फिल्मों में काम किया है। उन्हें इनकम के आधार पर कई बार फोर्ब्स इंडिया 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में जगह मिली है। विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री के हाई पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह एक फिल्म के लिए काफी ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। विजय को फिल्म ‘बीस्ट’ के लिए  100 करोड़ में साइन किया गया।

उन्होंने फीस के मामले में सुपरस्टार रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म ‘दरबार’ के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये चार्ज किए। विजय का चेन्नई में एक आलीशान बंगला है। उनके इस घर में सारी सुख सुविधाओं मौजूद हैं। विजय की कुल संपत्ति 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 410 करोड़ रुपये है। उन्होंने साल 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की। कपल के एक बेटा और एक बेटी हैं। थालापति विजय फिल्मों के अलावा कई बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन भी करते हैं।  विजय हर साल विज्ञापनों से करीब 10 करोड़ कमाते हैं। विजय की सालाना आय 2019 से 100-120 करोड़ के आस-पास हैं। विजय ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही अपने फैंस को एक सरप्राइड दिया है। विजय ने अपनी आगामी फिल्म का नाम और उसका पोस्टर रिवील कर दिया है। इस फिल्म का नाम ‘बीस्ट’ होगा। फिल्म का पोस्टर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। फिल्म के पोस्टर में विजय हाथ में मशीन गन पकड़े हुए टफ लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन डायरेक्ट कर रहे हैं और वो ही इस फिल्म के लेखक भी हैं।

SHARE