यमुनानगर : यूथ कांग्रेस ने फूंका उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का पुतला

0
344

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
पूरे देश में लखीमपुर में हुई घटना को लेकर एवं मुख्यमंत्री हरियाणा के द्वारा दिए गए। बयान के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं तो वही जिले में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सचिवालय के पास पहुंचे और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट हरमन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रियंका गांधी व दीपेंद्र हुड्डा को गिरफ्तार किया गया इस प्रकार का तानाशाही रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है किया जाएगा । हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा जो बयान बाजी की गई उसके वह खिलाफ है। मुख्यमंत्री को अपना बयान वापस लेना चाहिए। मोके पर चेतन शर्मा, दिलप्रीत चहल, जतिन, साजिद, प्रभदीत सिंह, बिंदर, रणदीप सिंह, सलमान खान, मोहम्मद, आदि मौजूद थे।

SHARE