युवक ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म

0
279
raped case
raped case

यमुनानगर (प्रभजीत सिंह) फरकपुर क्षेत्र में एक युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने सहायता के नाम पर महिला से पैसे भी ऐंठ लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार फरकपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी अभिषेक के साथ जान पहचान हुई थी। इस दौरान आरोपित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपित ने उससे कहा कि वह अपने पति से तलाक ले। इसके बाद वह उसे लिव इन रिलेशनशिप में रखेगा और उसके बच्चों का खर्च भी उठाएगा। महिला ने बताया कि आरोपित की बातों में आकर उसने अपने पति से तलाक ले लिया।

कुछ दिन तक आरोपित ने उसके बच्चों का खर्च उठाया, मगर बाद में आरोपित ने पैसे देने बंद कर दिए। महिला ने बताया कि एक दिन अभिषेक ने उसे कहा कि उसे पैसों की जरूरत है। वह उसकी सहायता करें। महिला ने अपने गहने गिरवी रख कर आरोपित को पैसे दे दिए। मगर उसके बाद आरोपित ने उसके पैसे वापस नहीं किए। महिला ने बताया कि 21 जून को आरोपित उसे मिला और उसे कहा कि वह आज उसके पैसे वापस करेगा। इस दौरान आरोपित उसे शहर के एक होटल में ले गया। जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक अभिषेक के खिलाफ धारा 376टू एन तथा 406 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

SHARE