रोहतक में अनोखी शादी वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान

0
330

दोनों को अतीत याद नहीं, सात फेरे लेकर दूल्हा और दुल्हन ने की नई जिंदगी की शुरूआत।

 

दोनों थे मानसिक रोगी, अब हो चुके ठीक, 5 साल पहले भीख मांगते व गलियों में घूमते मिले थे दोनों।

रोहतक। हरियाणा के रोहतक स्थित जनसेवा संस्थान केंद्र में आज तीसरी अनोखी शादी हुई। इससे पहले ऐसी दो शादियां इस आश्रम में हो चुकी हैं। दूल्हा और दुल्हन को अपने अतीत के बारे में कुछ भी याद नहीं है। लेकिन अब वह नई जिंदगी की शुरूआत करने जा रहे हैं। युवती का मायका और ससुराल आश्रम ही होगा। आश्रम के संचालक के अनुसार करीब 5 साल पहले दोनों को लावारिश हालात में आश्रम में लाया गया था अब ठीक होकर दोनों आश्रम का सभाल रहे है काम।

रोहतक में बेसहारों का सहारा बना जनसेवा संस्थान सही मायनों में पुनर्वास केंद्र बन रहा है। संस्थान गुरुवार को आश्रम में रह रही युवती व एक युवक की शादी अनोखी शादी हुई अनोखी इसलिए क्योंकि युगल को मानसिक दिक्कत के चलते अपना ही अतीत याद नहीं है। डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद आश्रम की तरफ से दोनों की सहमति से उनकी शादी करवाई जा रही है। पांच साल पहले आश्रम में आए युगल बुरी हालत में था यह तक कि युवकी उतनी गुस्सेल थी कि किसी पर भी पत्थर बरसाने शुरू कर देती थी लेकिन आश्रम में दोनों का इलाज हुआ और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

आश्रम संचालक महंत डॉ. परमानंद महामंडलेश्वर ने बताया कि पांच साल पहले घायल हालत में एक युवक को आश्रम में लाया गया। उस वक्त युवक मानसिक तौर पर बीमार था। वह केवल अपना नाम जतिन बता रहा था। आश्रम में उसका उपचार कराया गया। अब 22 वर्षीय जतिन पूरी तरह ठीक हो गया है लेकिन उसको अतीत के बारे में कुछ भी याद नहीं है। आश्रम में जो जिम्मेदारी उसको दी जाती है, उसको पूरा करता है। वहीं, कविता नाम की लड़की को पुलिस ने 3 साल पहले आश्रम में छोड़ा था। उसे महिला आश्रम में रखा गया है, जहां पहले से 150 से ज्यादा बेसहारा महिलाएं व युवतियां रहती हैं। युवती का भी डॉक्टरों ने उपचार किया। अब आश्रम में रसोई का पूरा काम संभालती है।

SHARE