Yoga Department : योग को वैज्ञानिक तरीके से पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता -प्रो. टंकेश्वर कुमार

0
66
अनुज कुमारी की पुस्तक का विमोचन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार।
अनुज कुमारी की पुस्तक का विमोचन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार।

Aaj Samaj (आज समाज), Yoga Department, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में योग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अजय पाल के निर्देशन में अनुसंधान कर रहीं योग विभाग की शोधार्थी अनुज कुमारी ने वैज्ञानिक अनुसंधानों पर आधारित पुस्तक ’रेस्पिरेशन विथ कुम्भक एंड बन्ध’ प्रकाशित की है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अनुज कुमारी की पुस्तक का विमोचन कर उन्हें इस प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने योगिक अभ्यास की गहराई को जानने के लिए योग को वैज्ञानिक तरीके से पुनर्स्थापित और प्रमाणित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

योग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम सांगवान ने विभाग की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की और ऐसे ही लगातार उन्नति करने की प्रेरणा और शुभकामना दी। इस अवसर पर योग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नवीन भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी विद्यार्थियों को नित नए आयाम तक पहुंचाने की प्रेरणा दी। यह पुस्तक शास्त्रीय ग्रंथों में वर्णित कुंभक और बंध के साथ श्वसन के विज्ञान का संपूर्ण विवरण प्रदान करती है।

न केवल मानव श्वसन प्रणाली बल्कि अन्य सभी अंगों के शरीर विज्ञान का वैज्ञानिक ढांचा, जो बंध और कुंभक के योगिक शरीर विज्ञान को समझने के लिए प्रासंगिक है। पुस्तक में मस्तिष्क, शरीर के अन्य हिस्सों को कैसे दुरुस्त करने तथा उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने को भी विस्तार से समझाया गया है। यहां बता दें कि हकेवि का योग विभाग शिक्षण और प्रशिक्षण से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजना करवाता रहता है। योग विभाग के शोधार्थियों ने अपने विषयों में कई पेटेंट प्राप्त किए हैं और अनेक अनुसंधान पत्र भी प्रकाशित किये हैं। इसके साथ-साथ शोधार्थियों ने पुस्तकों के लेखन में भी आगे आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें  : Narayan Seva Sansthan : राष्ट्रपति ने नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को दिया ‘सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति’ राष्ट्रीय पुरस्कार

यह भी पढ़ें  : Vikas Bharat Jan Samvad Sankalp यात्रा गांव भुरजट व धोली पहुंची।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE