Yoga Day – President, Vice President and Prime Minister did yoga, said, practice of yoga is necessary to stay healthy: योग दिवस- राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने किया योग, कहा, स्वास्थ्य रहने के लिए योगाभ्यास आवश्यक

0
251

भारत द्वारा दुनिया को योग दि या गया और आज से सात साल पहले दुनिया को योग दिवस का भी उपहार भारत ने ही दिया। बीते सात सालों से दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भारत की पहल दुनिया में योग दिवस का आरंभ किया गया। आज के इस खास अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए देशवासियों को प्रेरित किया और कहा कि इसके माध्यम से बीमारियों से दूर रखा जा सकता है। योग दिवस केअवसर पर आज कोई बहुत बड़ा आयोजन नहीं किया गया। लेकिन राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर तो आॅनलाइन योग शिविर का भी आयोजन किया गया। कई संस्थानों ने आॅनलाइन या जूम मीटिंग या गूगल मीट केमाध्यम सेभी योगाभ्यास किया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने योगाभ्यास किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यूपी वासियों को इस विशेष दिन की शुभकामनाएं दी और इसे जीवन मेंशामिल करने की प्रेरणा भी दी। योग दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी योग करते दिखे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदयुरप्पा ने 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर बेंगलुरु में योगाभ्यास किया। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ अपने निवास पर ही योगाभ्यास किया। जबकि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार की राजधानी पटना में योगाभ्यास किया। साथ उन्होंने संदेश दिया कि योग भारतीय संस्कृति और संस्कार की एक बहुत बड़ी धरोहर है। प्रधानमंत्री ने इस धरोहर को आज दुनिया के सामने इतने प्रभावी रूप से योग दिवस के रूप में प्रस्तुत किया है। कोरोना काल में इसकी उपयोगिता और योगदान बहुत अनुकरणीय है।

SHARE