यमुनानगर : सी.एम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निपटान में यमुनानगर नम्बर वन : डीसी

0
221
GIRISH ARORA
GIRISH ARORA

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
उपायुक्त गिरीश अरोरा ने बताया कि सी.एम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निपटान में यमुनानगर जिला प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी चार्ट के मुताबिक 77.04 अंको के साथ जिला का प्रथम रैंक दशार्या गया है। इसी प्रकार अंतोदय सरल केंद्रो के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं का आनलाईन लाभ प्रदान करने में भी जिला का प्रदेश स्तर पर दूसरा रैंक है। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की और कहा कि टीम भावना के साथ निरंतर प्रयास करने से जिला को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सी.एम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग की जाती है और समय-समय पर जिलों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग चार्ट जारी किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जून महीने तक सी.एम विंडो पर शिकायतो के निपटान के मामले में यमुनानगर जिला का प्रदर्शन अधिक संतोषजनक नहीं था लेकिन उपायुक्त द्वारा प्रति सप्ताह बैठकें आयोजित करके  बेहतरीन मॉनिटरिंग और अधिकारियों को प्रेरित करने के परिणामस्वरूप जिला को यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसी प्रकार अंतोदय सरल केंद्रो पर दी जा रही सेवाओं की भी गत तीन महीने से लगातार समीक्षा करने से पहले की तुलना मे कार्यप्रणाली में संतोषजनक सुधार हुआ है और प्रदेश स्तर पर दूसरा रैंक हासिल करने में सफलता मिली है। अरोरा ने अधिकारियों को इसी प्रकार मेहनत और लगन से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में भी प्रदेश स्तर पर जिला की कार्यप्रणाली उल्लेखनीय स्थान पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि बैठको के दौरान अधिकारियों को जो भी निर्देश और मार्गदर्शन दिया गया अधिकारियों ने उसी के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन किया है।

SHARE