यमुनानगर: कार्यकर्ता इनेलो पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे: ऋषिपाल

0
239
inld party
inld party

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर:
शहर में एसके रोड़ पर स्थित हरियाणा कल्याण मंच के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष व इनेलो के वरिष्ठ नेता ऋषिपाल कल्याण ने की। जिसमे हल्का रादौर से सम्बंधित राजनीति पर चर्चा की गई। बैठक में ऋषि पाल कल्याण ने कार्यकतार्ओं से इनेलो पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में केवल इनेलो पार्टी ही लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। भाजपा से लोगों का  मोहभंग हो चुका है। प्रदेश में आने वाला समय इनेलो पार्टी का होगा। प्रदेश में इनेलो पार्टी की सरकार बनने पर हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएंगी। इस अवसर पर नवजीवन कुमार दौलतपुर, सरपंच ऋषिपाल कुंजल जाटान, संजय कुमार, जगमाल कश्यप भगवानगढ़, प्रेमचंद, सुरेंद्र कश्यप, सोनी, सुभाष, रिंकू, चंद्रभान, राहुल रपडी, सतीश, राजू, कांशीराम, नरेंद्र सिंह और अशोक कुमार मौजूद रहे।

SHARE