यमुनानगर : भाजपा में कार्यकर्ता की पहचान उसके काम से है : पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार

0
438
Yamunanagar's fourth e-training camp online
Yamunanagar's fourth e-training camp online

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :

भाजपा प्रभारी धूम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि शहीद स्मारकों की सफाई व उन पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने आनलाइन ई प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर का चौथा ई प्रशिक्षण शिविर आनलाइन जूम माध्यम से आयोजित किया गया। ई प्रशिक्षण का विषय गरीबों को सशक्त बनाने के लिए भाजपा की कल्याणकारी योजनाएं विषय पर आयोजित किया गया। भाजपा जिला संगठन लगातार जनता के सम्पर्क में है। भाजपा कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा अनूसूचित मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न भाजपा सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों को सीबीएससी से एफिलेटेड किया गया है। हर जिले में महिला कालेज खोले गए हैं। योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। प्रदेश में एससी मोर्चा के प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। भाजपा सरकार अनुसूचित जाति वर्ग को आगे बढ़ा रही है। अनुसूचित जाति वर्ग भाजपा के साथ जुड़कर खुश है, बिजली के रेटों में कमी करके लाखों लोगों को राहत देने का कार्य मनोहर सरकार ने किया है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में योग्य पात्रों का किया जा रहा है।

भाजपा जिला यमुनानगर प्रभारी व सरस्वती हैरिटेज बोर्ड वाईस चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच ने भाजपा कार्यकतार्ओं से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करें। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का हर कार्यक्रम सफल करें। भाजपा कार्यकतार्ओं को पार्टी के ई प्रशिक्षण शिविरों में लगातार प्रशिक्षण लेना चाहिए क्योंकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। इन्हीं प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से भाजपा कार्यकतार्ओं का ज्ञान और अत्याधिक बढ़ेगा और वह जनता की सेवा और अच्छे तरीके से कर सकेंगे। भाजपा सेवा ही संगठन के तहत सभी कार्य कर रही है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों की शहीद सम्मान तिरंगा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां लगाई और कहा कि सभी इस कार्य को सफल बनाने में आज से ही जुट जाएं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत मां की जय बोलती है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन चौहान, चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला आईटी संयोजक आदित्य चावला, जगाधरी अध्यक्ष विपुल गर्ग, बैकवर्ड मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलेख चंद कश्यप, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, सुनील तेलीपुरा, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, ओबीसी जिला महामंत्री संजीव सैनी, उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, प्रियंक शर्मा, सीमा गुलाटी, अनिल बलाचौर, रीषीपाल सैनी, उपाध्यक्ष विजया बब्बर, कपिल मनीष गर्ग आदि बहुत से भाजपा आनलाइन मौजूद रहे।

SHARE