यमुनानगर: भाजपा संगठन में मेहनत करके कार्यकर्ता किसी भी पद तक पहुंच सकता है : कंवरपाल गुर्जर

0
220
best wishes for new position
best wishes for new position

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने रिंकू धीमान को नए पद की शुभकामनाएं दी व कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। भाजपा में परिवारवाद के लिए कोई जगह नही है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के अंतर्गत कार्य करे। भाजपा ओबीसी मोर्चा जगाधरी के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता रिंकू धीमान ने शिक्षा एवं वन पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर का आभार जताया। भाजपा ओबीसी मोर्चा जगाधरी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रिंकू धीमान ने शिक्षा एवं वन पर्यटन मंत्री कंवर पाल और मंडल अध्यक्ष जगाधरी विपुल गर्ग का ओबीसी मोर्चा में मंडल जगाधरी का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर धन्यवाद किया और रिंकू धीमान ने कहा की वह जन कल्याण के लिए और मोर्चे, संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के साथ मिलकर कार्य करेंगे। जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कहा की भाजपा जिस प्रकार शिक्षा एवं वन पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में हल्के में विकास कर रही है आगे भी इसी प्रकार विकास कार्य जनता के हित में करते रहेंगे। इस दौरान भाजपा जगाधरी अध्यक्ष विपूल गर्ग, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

SHARE