यमुनानगर: महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

0
336
rape
rape
प्रभजीत सिंह (लक्की) यमुनानगर:
सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी हिमाचल प्रदेश  निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उनके पास एक लड़का हुआ। उसे अपने लड़के को लेकर अपने मायके आना था। इस दौरान उसका पति तथा उसके चाचा ससुर का लड़का मन्नवर 25 फरवरी को उसे कार में  मायके छोडऩे के लिए आ रहे थे। जब वह शहर के अग्रसेन चौक के पास पहुंचे तो उसका पति कार से उतर गया। उसके पति ने मन्नवर को कहा कि उसे बाजार में काम है वह अपनी भाभी को मायके छोड़कर आ जा । इसके बाद मन्नवर उसे मायके छोडऩे के लिए चल दिया। आरोपित कार को गांव ताजकपुर के नजदीक नहर किनारे ले गया। जहां आरोपित ने कार को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपित ने इस बारे में उसे किसी को बताने पर उसके लड़के को जान से मारने की धमकी  दी। जिस कारण उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर इसके बाद फिर से आरोपित उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने परेशान होकर इस बारे अपने पति को बताया। उसके पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
SHARE