यमुनानगर: यूनियन नेताओं ने की निगम आयुक्त से विकास की चर्चा

0
305
Yamunanagar
Yamunanagar

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:

नगर पालिका सफाई मजदूर यूनियन संबंधित भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल वीरवार को नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर से मिला। यूनियन प्रधान मनोज कुमार व महासचिव मांगेराम ने अन्य नेताओं के साथ पुष्प गुच्छ देकर आयुक्त तोमर का स्वागत किया व निगम में ज्वाइन करने पर बधाई दी। यूनियन नेताओं ने आयुक्त से शहर को विकास को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्हें शहर के विकास कार्यों में बढ़चढ़कर साथ देने का भरोसा दिया। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों के रुके एरियर को दिलाने व अन्य मांगों को पूरा करने की भी मांग की। आयुक्त तोमर ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान अशोक कुमार, संगठन मंत्री कश्मीरी लाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रचारमंत्री राजिंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहें।

SHARE