यमुनानगर : बर्तन बेच रही तीन महिलाओं ने 12 महिलाओं से लाखों के गहने ठगे

0
313
gold and silver jewelery
gold and silver jewelery

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
बर्तन बेचने के लिए गलियों में फेरी लगाकर बर्तन बेच रही तीन महिलाओं ने कस्बा की करीब 12 महिलाओं को ठग लिया। महिलाओं से लाखों रुपए के गहने लेकर चली गई। महिलाएं इंतजार करती रह गई कि वह उनके गहने लेकर आएंगी परंतु कोई वापस नहीं आया। पीड़ित महिलाओं की तरफ से थाना बिलासपुर में इस बारे में शिकायत दी गई। पुलिस महिलाओं की तलाश में जुट गई हैं। बिलासपुर के आंबेडकर नगर निवासी संतोष, सुखदेवी ने बताया बुधवार को वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान तीन महिलाएं बर्तन बेचने के लिए मोहल्ले में आई। तीनों महिलाओं का पहवाना राजस्थानी था। तीनों ने बताया कि वह पुराने बर्तन खरीदती हैं और बदले में नए बर्तन बेचती हैं। महिलाएं उनसे बर्तन पसंद करने लगी। काफी महिलाओं ने उनसे बर्तन खरीदे। इसके बाद वह चली गई। कुछ देर के बाद तीनों महिलाएं फिर से आई। इस बार उन्होंने महिलाओं को चांदी के गहने दिखाए। महिलाओं ने उनसे कहा कि उनके पास जेवर भी हैं। महिलाओं का कहना है कि यदि उनके पास पुराने जेवर हैं तो वह इसके बदले में उन्हें नए जेवर देंगी। साथ ही वजन के हिसाब से रुपये भी देंगे। जिसके जेवर 50 हजार रुपये के होंगे उसमें से वह 10 हजार रुपये खुद का कमीशन लेंगी। महिलाओं का कहना है कि तीनों ने पता नहीं उन पर क्या जादू किया जिसके बाद उन्होंने अपने कानों व हाथ पांव से भी जेवर उतार कर उन्हें दे दिए।

SHARE