यमुनानगर : संस्था क्रीड़ा भारती खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए  निरंतर कार्य करती रहती है : गर्ग

0
489
Yamunanagar
Yamunanagar
प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल भंभोली यमुनानगर में क्रीड़ा भारती अंबाला विभाग कार्यशाला का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रामनिवास गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती उत्तर भारत के संयोजक  दलपत सिंह कादियान व मुख्यवक्ता के रूप में क्रीड़ा भारती हरियाणा के संगठन मंत्री उमेश कुमार उपस्थित रहे। जिला सचिव सुमीत गुप्ता ने अधिकारियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अंबाला, पंचकूला एवं यमुनानगर जिले के सदस्यों ने भाग लिया। मंच संचालन डा. उमेश प्रताप वत्स प्रदेश उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती हरियाणा ने किया। कार्यशाला में सभी वक्ताओं ने बताया कि हमें युवाशक्ति को खेल से जोड़कर श्रेष्ठ चरित्र का एवं राष्ट्र का निर्माण करना है। क्रीड़ा भारती मेजर ध्यानचंद जी को आदर्श खिलाड़ी मानकर उनके जन्मदिन 29 अगस्त के अवसर पर खेल पखवाड़ा मनाती है। कार्यशाला में खेल पखवाड़े की भी विस्तृत योजना तैयार की गई। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन व क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष राम निवास गर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में दलपत कादियान, उमेश कुमार, सुभाष चौहान, डा. उमेश प्रताप वत्स, जयप्रकाश सिंह, राजेश गौड़, सुमीथ गुप्ता, कृष्ण कुमार, आदित्य चावला, विशाल शर्मा, डा. शकुन गुप्ता, तिरणवधन, अमन कुमार, परमजीत राणा, अवधेश यादव, डा. अश्वनी अग्रवाल, राजकुमार, कपिल मनीष गर्ग आदि उपस्थित रहें।

SHARE