सदन में विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदार, विपक्ष इस तरह सदन को बंधक बनाकर देश के विकास को रोकना चाहता है : रत्नलाल कटारिया  

0
319
Ratanlal Kataria
Ratanlal Kataria
प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
अम्बाला सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि कल संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ। कल ओर आज के घटनाक्रम को पूरे देश ने देखा ,देश के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए तथा-कथित जासूसी कांड की रिपोर्ट का बहाना बनाकर विपक्षी दल भारत की विकास यात्रा को पटरी से उतारकर भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का षडयंत्र रच रहे है। सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में सार्थक बहस और चर्चा के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं को कहा कि सरकार सदन में सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
कोविड की दूसरी लहर के कारण कुछ सेक्टरों में आई आर्थिक मंदी से उबारने के लिए पिछले साल 29 लाख करोड़ के पैकेज के बाद, अर्थव्यवस्था को और तेजी से गति देने के लिए 6.30 लाख करोड़ के नए आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। कटारिया ने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र में मौजूदा परियोजनाओं को पूरा करने और नई परियोजनाओं को विकसित करने के लिए 50,000 करोड़ की योजना की घोषणा की है। इस योजना में मुख्य तौर पर कम सुविधाओं वाले और पिछड़े जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए को किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों के लिए 60,000 करोड़ रुपए की ऋण गारंटी दी जाएगी। बच्चों और बाल चिकित्सा, चिकित्सा बिस्तरों के साथ आपात तैयारियों पर नई योजना में एक साल के लिए 23,220 करोड़ रुपए की घोषणा की है।
अम्बाला सांसद रतन लाल कटारिया ने बताया की छोटे कर्ज के लिए सूक्ष्म वित्त संस्थानों के जरिए 1.25 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए बैंकों को ऋण गारंटी देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत 25 लाख छोटे ग्राहकों को कर्ज उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना पर सरकारी खजाने से 7,500 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है। रतन लाल कटारिया ने कहा कृषि क्षेत्र में सरकार ने किसानों को उर्वरकों की सस्ते दाम पर उपलब्धता बनाए रखने के लिए 14,775 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
इस दौरान सांसद के पी.ए. सन्नी राजपूत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

SHARE