यमुनानगर :सुरजीत सिंह बने डेयरी काम्पलेक्स यूनियन के प्रधान, मिलकेश फौजी उपप्रधान

0
369
Dairy Complex Union, Milkesh Fauji Deputy President
Dairy Complex Union, Milkesh Fauji Deputy President

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
डेयरी काम्पलेक्स संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को मेयर हाउस में चारों डेयरी काम्पलेक्स के डेयरी संचालकों की मीटिंग हुई। मीटिंग में मेयर मदन चौहान को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया। मीटिंग के दौरान डेयरी संचालकों ने समस्याओं के समाधान के लिए चारों डेयरी काम्पलेक्स में अलग अलग यूनियन और चारों डेयरी काम्पलेक्स की एक मुख्य यूनियन का गठन किया गया। मीटिंग में चारों यूनियनों के प्रधान और मुख्य यूनियन के प्रधान व उपप्रधान नियुक्त किए गए। सभी यूनियनों के प्रधानों ने मिलकर सुरजीत सिंह को मुख्य यूनियन का प्रधान व मिलकेश फौजी को उपप्रधान नियुक्त किया। इससे पहले औरंगाबाद डेयरी काम्पलेक्स यूनियन का प्रधान हैप्पी गिल, दढ़वा डेयरी काम्पलेक्स यूनियन का प्रधान संजय पाहवा, कैल डेयरी काम्पलेक्स युनियन का प्रधान मुकेश महाजन व रायपुर डेयरी काम्पलेक्स यूनियन का प्रधान मिलकेश फौजी को बनाया गया। इसके बाद सभी प्रधानों और डेयरी संचालकों ने मिलकर यमुनानगर और जगाधरी डेयरी काम्पलेक्स यूनियन का गठन कर सुरजीत सिंह को प्रधान और मिलकेश को उपप्रधान चुना गया। इस मौके पर कीमती लाल, त्रिलोक, इंद्रपाल, महावीर सिंह, गुरमुख सिंह, रत्न लाल, कृष्ण लाल, धर्मवीर, अनिल, सुभाष, बली राणा व अन्य मौजूद रहें।

SHARE