यमुनानगर : सेवा समिति ने 11 लावारिस शवों का संस्कार कर किया अस्थि विसर्जन

0
354
Yamunanagar Seva committee
Yamunanagar Seva committee

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
शिव कावड़ लंगर सेवा समिति ने पिछले दिनों किए 11 लावारिस शवों के संस्कार के बाद उनका अस्थि विसर्जन आज हरिद्वार के कनखल घाट में जाकर के किया। जहां पर संस्था के सभी साथियों ने मिलकर उनका अस्थि विसर्जन करने का काम पूरे विधि विधान के साथ किया। वहीं हरिद्वार से लौटने के बाद आज फिर से एक लावारिश शव का संस्कार यमुनानगर बस स्टैंड स्थित श्मशान घाट में करने का काम किया। शिव कावड़ लंगर सेवा समिति के पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि उनकी संस्था लगातार पिछले 4 साल से यमुनानगर जिले में मिलने वाले लावारिस शवों का संस्कार पुलिस कार्यवाही के बाद कर रही है। अभी तक करीब 50 शवों का संस्कार वह पिछले 4 साल में कर चुके हैं।

इस कोरोना काल में उन्होंने लगभग 22 शवो का संस्कार किया। जिनका दो बार में हरिद्वार के कनखल के सती घाट पर अस्थि विसर्जन करने का काम किया। इस मौके के ऊपर सभी पदाधिकारियों व संस्था के मेंबर्स में मिलकर के भरपूर सहयोग किया। उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा साल में एक बार सामूहिक रूप से उनकी आत्मा शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन भी किया जाता है। जिसके अंदर शहर के विभिन्न संस्थाओं के लोग भी शामिल होकर के अपनी आहुति इस पुनीत कार्य में डालने का काम करते हैं। इस मौके पर नरेंद्र बख्शी ने बताया कि वह लगातार संस्था के साथ मिलकर इन शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जोकि यमुनानगर की जनता के सहयोग से ही पूरा हो रहा है। ऐसे में अगर कोई भी दानी सज्जन चाहे तो सस्था को अपनी ओर से दान राशि दे सकता है। इसके लिए उनके नंबर हर श्मशान घाट में लिखे हुए हैं जिन पर वह संपर्क कर सकता है। इस मौके पर जयंत थरेजा, सजंय शर्मा, नरेन्द्र बक्शी, गुलशन धीमान, हरिंदर सिंह, संजीव व विनोद धीमान उपस्थित थे।

SHARE