यमुनानगर : जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार करवा व्यक्ति से हड़पे 14 लाख रुपए

0
447
fraud
fraud

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :

जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर 2 लोगों ने होनियन गली जगाधरी निवासी महेंद्र कुमार से 14 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने आरोपित दोनों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार होनियन गली जगाधरी निवासी महेंद्र कुमार ने सेक्टर 17 हुड्डा पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अगस्त 2017 में जमीन खरीदना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात सुशील कुमार व रोहित कुमार के साथ हुई। आरोपितों ने उसे कहा कि वह जमीन बेचना चाहते हैं। आरोपितों ने उसे जमीन दिखाई, जमीन उसे पसंद आ गई। इसके बाद आरोपितों ने जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार करवा कर उससे 14 लाख रुपये ले लिए, मगर आरोपितों ने जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई। जब उसने इस बारे आरोपितों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपितों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से भी मना कर दिया। उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 420 व 406 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

SHARE