यमुनानगर: भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर निगम में हुआ कार्यक्रम का आयोजन 

0
393
Yamunanagar Bharatiya Mazdoor Sangh
Yamunanagar Bharatiya Mazdoor Sangh
प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर: 

भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस पर शुक्रवार को निगम कार्यालय में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास मुख्यातिथि और नगर निगम मेयर मदन चौहान, आयुक्त अजय सिंह तोमर व डिप्टी मेयर रानी कालड़ा वशिष्ठ अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने की व मंच का संचालन प्रभारी राजेंद्र बाल्मीकी ने  किया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर और शहर के कलाकार विनोद शर्मा के देशभक्ति गीतों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि व वशिष्ट अतिथियों ने संघ के संस्थापक दंत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अपनी राष्ट्रवादी सोच के कारण ही दुनिया में नम्बर एक पर है। यह संघ राष्ट्रहित में मजदूरों की समस्याओं को दूर करने का काम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की नीतियों और सरकार द्वारा कर्मचारियों व मजदूरों के हित में चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेयर मदन चौहान ने कहा कि राष्ट्रहित, उद्योग हित और श्रमिक हित के मूल मंत्र को सजीव रूप से धारण करने वाला संगठन भारतीय मजदूर संघ है। यह मजदूर व कर्मचारियों के हितों में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के मजदूरों को राष्ट्र भावना से जुड़कर राष्ट्रहित के विकास को समर्थन करने की जरूरत है।

यह धारणा तभी सफल मानी जाएगी, जब‌ कर्मचारी राष्ट्र हित में कार्य करें। इस दौरान डिप्टी मेयर रानी कालरा ने भी भारतीय मजदूर संघ की देश हित और मज़दूर और कर्मचारी हित में कार्य करने की सराहना की। संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह महला कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे। जिला मंत्री विजय कांबोज ने कहा की भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक मजदूर व कर्मचारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर खड़ा होता है। भारतीय मज़दूर संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता देश हित को सर्वोपरी मान कर अपना कार्य पूर्ण निस्ठा से करता है और कभी भी मजदूरों और कर्मचारियों के हितों के लिए बड़े से बड़े आंदोलन करने से पीछे नहीं हटता। जिसकी वजह से आज चाहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर, सफाई कर्मचारी, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर हो या पैक्स कर्मचारी हो, सभी को उनके अधिकार भारतीय मजदूर संघ के ही मार्ग दर्शन से मिले हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ धीरज चावला संगठन मंत्री डॉ मधु धीमान निगम प्रधान मनोज प्रेस सचिव राजेश, ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर, महासचिव शिवदयाल, ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारी संघ से बालक राम, राजेश, बिजली विभाग से आशीष धीमान, बिल्ट मज़दूर संघ से अध्यक्ष अशोक, मंगत राम, रोडवेज के प्रधान संजीव कम्बोज, करनैल सिंह  राज़ कुमार, सुनीता, थर्मल संघ से मंगत राम, कविता आदि मौजूद रहे।
SHARE