यमुनानगर: सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री का जन्मदिन : Nischal Choudhary

0
346
प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा मंडल छछरौली के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा छछरौली में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल के सुपुत्र Nischal Choudhary ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सफाई अभियान के तहतNischal Choudhary ने भी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कस्बा छछरौली के मेन बाजार, बस स्टैंड, हस्पताल आदि कई जगहों पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष Nischal Choudhary ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग जगह पर जाकर सेवा भाव से सामाजिक कार्य करेंगे।
इसके तहत सफाई अभियान, स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक कार्य, गरीबों की सेवा आदि कार्यों को करेंगे। Nischal Choudhary ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य निष्ठा से सेवा भाव से मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम को करेंगे। उन्होंने कहा कि आज 17 सितंबर को छछरौली से सफाई अभियान का कार्य कर सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई है। इसे सभी कार्यकर्ता आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर गुलशन अरोड़ा, कर्म सिंह नरवाल,भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि उपस्थित रहे।
SHARE