यमुनानगर: पुलिस ने दोनों आरोपितों समेत दो अन्य महिलाओं के खिलाफ किया केस दर्ज

0
216
fir clip art
fir clip art
प्रभजीत सिंह (लक्की) यमुनानगर:
शहर की एक कालोनी में जीजा-साला ने महिला की अशलील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपित महिला को ब्लैकमेल कर करीब दो साल तक रेप करते रहे। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दोनों आरोपितों व दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शहर की एक कालोनी निवासी  महिला ने बताया कि उसने 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के पहले से ही चुना भट्टी बागड़ी मौहल्ला निवासी सोनू उसका पीछा कर उसे परेशान करता था। शादी के बाद जब वह अपने ससुराल रहने लगी तो आरोपित भी उनके घर के सामने किराए पर मकान लेकर रखने लगा। 26 अक्तूबर 2019 को उसका पति व ससुराल के अन्य सदस्य बाजार गए थे।
इस दौरान आरोपित दीपावली की मिठाई देने के बहाने उनके घर पर आया। आरोपित ने उसे घर पर अकेला पाकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने उसकी अशलील वीडियो भी बना ली। जिसके बाद आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार रेप करता रहा। एक दिन आरोपित अपने साले दीपक को  साथ लेकर उनके घर पर आया। जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर उसने घटना के बारे में अपने पति को बताया। उसके पति ने जब आरोपितों के परिजनों अनिता व राजरानी से बात की तो उन्होंने दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया। मगर इसके बाद फिर से आरोपित उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर उसे परेशान करने लगे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ धारा 120 बी, 354सी,  376, 376 टूएन, 506 व 511 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
SHARE