यमुनानगर : पवन प्रताप यादव बनें भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

0
430
district coordinator appointed
district coordinator appointed

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :

रविवार को भाजपा प्रदेश और जिला कार्यकारिणी ने पवन प्रताप यादव को जिला पूर्वांचल प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सिटी विधायक घनश्यामदास आरोड़ा,  जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन चौहान ने की। नियुक्ति की संस्तुति भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी की ओर से की गई। सभी पदाधिकारियों ने प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी। यह जानकारी पूर्वांचल प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पवन प्रताप यादव ने दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।

पूर्वांचल प्रकोष्ठ की मेयर हाउस में हुई बैठक में मेयर मदन चौहान ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों का यमुनानगर में बेहद योगदान है। पूर्वांचल के लोग एक शक्ति हैं, संगठित होकर भाजपा से जुड़ सबका साथ और सबका विकास करें और कराएं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन प्रताप यादव ने कहा कि जिले के लोग भाजपा से जुड़ें, अपनी समस्याएं साझा करें, ताकि उसका निवारण किया जा सके। अब जिला इकाई का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 7  के पार्षद रामआसरा भारद्वाज, विनोद मिश्रा, रविंद्र चौरसिया, राजीव, हरिलाल चौहान, सतीश दुबे, प्रकाश कुमार सिंह, ब्रजेश यादव, श्रीवर्द्धन मौजूद रहे।

SHARE