यमुनानगर : सफाई करने में अब बारिश नहीं बनेगी बाधा, निगम ने कर्मचारियों को दिए रेन कोट

0
227
Cleaners
Cleaners

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :

शहर की सफाई व्यवस्था को ओर सुदृढ बनाने के लिए नगर निगम गंभीर है। निगम की ओर से रोजाना हर वार्ड में बेहतर सफाई की जा रही है। बारिश में भी कर्मचारी अपने कर्तव्य से विमुख नहीं हो रहे है। शहर की सफाई व्यवस्था में बारिश बाधा न बने, इसके लिए निगम की ओर से हर सफाई कर्मचारी को रेन कोट दिए गए। अब बारिश होने पर कर्मचारी भीगने का बहाना नहीं बना पाएंगें और हल्की बारिश में भी सफाई करते नजर आएंगे। बतां दे कि ट्विनसिटी की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 700 से अधिक सफाई कर्मचारी तैनात है। इन कर्मचारियों की टीमें हर वार्ड में तैनात है। सीएसआई सुरेंद्र चौपड़ा व सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में शहर को साफ सुथरा करने की जिम्मेदारी है। रेन कोट न होने पर सफाई कर्मचारियों को बारिश में घर से आने व सफाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निदेर्शानुसार सफाई कर्मचारियों को रेन कोट वितरित किए गए है ताकि बारिश में भी सफाई कर्मचारी अपना कर्तव्य निभा सकें। निगमायुक्त तोमर ने कहा कि शहर के विकास व सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए नगर निगम गंभीरता से कार्य कर रहा है। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए निगम अधिकारी व कर्मचारी बारिश में भी डटकर काम कर रहे है।

नालों व नालियों में न डाले कचरा :  

निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि कुछ शहरवासी घर से निकली गंदगी को नालों व नालियों में डाल देते है। जोकि गलत है। इससे नाले व नालियां अट जाती हैं। जिससे पानी की निकासी में रुकावट होती है। जो हमारी लिए ही परेशानी का कारण बनती है। इससे बारिश होने पर जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न होती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे नालों व नालियों में कचरा न डाले और शहर को सुंदर व साफ बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।

SHARE