Yamunanagar News : हरविंदर कल्याण व डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा को कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा व कंवरपाल ने दी बधाई

0
201
Cabinet Minister Shyam Singh Rana congratulated Harvinder Kalyan and Krishna Middha

(Yamunanagar News) यमुनानगर। हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने हरविंदर कल्याण को हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि अपने अनुभव, अनूठी कार्यशैली और विनम्रता तथा विवेक जैसे अद्भुत व्यक्तित्व के अनेक गुणों से हरविंदर कल्याण अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरविंदर सिंह कल्याण इस महान सदन में लगातार तीसरी बार चुनकर आए हैं। उनके पास राजनीतिक और सामाजिक जीवन का लंबा अनुभव है। गत 10 वर्षों में अनेक संसदीय समितियों में उन्होंने विधायी कामकाज को पूरी निष्ठा और लग्न से किया है।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार विधानसभा के अध्यक्ष एक इंजीनियर और उपाध्यक्ष एक डॉक्टर चुने गए हैं। इस सुखद संयोग से हरियाणा प्रदेश के विकास को चार चांद लगेंगे। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस मौके पर भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, पुष्पेन्द्र, कुलदीप, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का हुआ जोरदार स्वागत