Yamunanagar News : जिले में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ स्टोन क्रशर संचालकों ने खोला मोर्चा

0
113
जिले में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ स्टोन क्रशर संचालकों ने खोला मोर्चा
जिले में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ स्टोन क्रशर संचालकों ने खोला मोर्चा
  • अवैध खनन के खिलाफ जो आवाज उठाता है उसे जाती है धमकी : कांबोज
  • एमडीएल में स्टाक नहीं, इसके बावजूद फर्जी ई रवाना जारी हो रहे है : कांबोज

Aaj Samaj (आज समाज), Yamunanagar News, प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर : जिले में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ अब स्टोन क्रशर संचालकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। क्रशर प्लांट एसोसिएशन के प्रधान रामपाल कांबोज ने प्रेसवार्ता कर सत्ता पक्ष पर अवैध खनन को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि वह कई बार आवाज उठा चुके हैं। कोर्ट तक का रास्ता अपना चुके हैं। बावजूद इसके अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांबोज ने कहा कि यदि अवैध खनन के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसको धमकाया जाता है। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के खनन माफिया के लोग यहां पर अवैध खनन कर रहे हैं। सत्ता पक्ष का उन्हें समर्थन है। जिस वजह से कार्रवाई भी नहीं हो रही है। प्रदेश सरकार भी ऐसे लोगों पर मेहरबानी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने घाटों की आक्शन की है। नियमानुसार यही से खनन हो सकता है। इसके बावजूद एमडीएल के नाम पर अवैध खनन किया जा रहा है। एमडीएल में स्टाक नहीं होता। इसके बावजूद फर्जी ई रवाना जारी किए जा रहे हैं। रेत में बोल्डर मिलाकर स्क्रीनिंग प्लांटों पर बेचा जा रहा है। जब जांच होती है तो इसमें क्रशर प्लांट संचालक फंस जाते हैं। उन पर भारी भरकम जुर्माना लगता है।

रामपाल कांबोज ने कहा कि डेढ़ वर्ष से जिले में बोल्डर के घाट बंद हैं। किसी भी एमडीएल पर स्टाक नहीं है। इसके बावजूद ठेकेदार रेत में बोल्डर मिलाकर क्रशर प्लांटों पर सप्लाई करते हैं। जब ई रवाना की जांच होती है तो उसमें अलग-अलग जगहों से खरीद दिखाई जाती है। जिसका जुर्माना प्लांट संचालक पर लगता है। ठेकेदार आसानी से बच निकलते हैं। उन्होंने कई फर्माें पर आरोप लगाए कि सत्ता पक्ष के प्रभाव में यह फर्में चल रही हैं। इन फर्माें के पास कोई स्टाक नहीं है। विभागीय अधिकारी भी इसमें मिले हुए हैं। इसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए, क्योंकि अवैध खनन का कई हजार करोड़ का घपला है।

यह भी पढ़ें : Drug Free India : युवाओं को नशे से दूर कर समाज की मुख्यधारा से जोडऩा पुलिस का कर्तव्य

यह भी पढ़ें : Meri Fasal Mera Byora : फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE