Yamunanagar News पंजाब के बरनाला से अगवा किया 7 वर्षीय बच्चा थाना यमुना नगर पुलिस ने किया बरामद

0
315
आरोपी को लिया हिरासत में
आरोपी को लिया हिरासत में

Aaj Samaj, (आज समाज),Yamunanagar News,प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
पंजाब के बरनाला से अगवा हुए 7 वर्ष के बच्चे को थाना शहर पुलिस ने आखिरकार यमुनानगर के रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो बच्चे को अपहरण करके लाया था। मामले में जांच की गई और पंजाब पुलिस को सूचित किया गया अब पंजाब पुलिस जल्द यमुना नगर पहुंचकर बच्चे को कब्जे में लेगी और आरोपी को भी गिरफ्तार करेगी। मामले में अगली कार्रवाई पंजाब पुलिस के द्वारा की जाएगी। लेकिन यमुनानगर पुलिस किया बड़ी कामयाबी है।

चेकिंग कर रही पुलिस ने बच्चों को देखा और आरोपी को भी लिया हिरासत में

पंजाब के बरनाला से अगवा किए गए सात वर्षीय अयान को शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने रेस्क्यू किया है। उसका अपहरण करने के आरोपित बिहार के जिला पूर्णिया के गांव प्रियंकर निवासी अकबर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह बरनाला निवासी राहिल की जूस की दुकान पर दो वर्ष से नौकरी कर रहा था। बीच में वह गांव में चला गया। अब छह माह पहले ही यहां पर फिर से अाया। उसे मालिक से 16 हजार रुपये लेने थे, लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा था। जिस पर वह बच्चे को ब्रेड दिलाने के बहाने अपने साथ ले आया। उसे ट्रेन में बिठाकर दिल्ली ले जाने की योजना थी।

शहर यमुनानगर थाना के एएसआइ प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया जा रहा था। इसके तहत पुलिस पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान पता लगा कि रेलवे स्टेशन यमुनानगर पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में एक बच्चे के साथ है। जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ा और उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बच्चा भी काफी सहमा हुआ था। जिस पर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित ने बच्चे के अपहरण का राज खोला। इसके बाद पंजाब पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal 09 May 2023: मिथुन राशि के लोगों को अच्छा तालमेल बिठा कर काम करने की जरुरत

यह भी पढ़ें :Mayor Madan Chauhan: आरक्षण मिलने से शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव में पिछड़े वर्ग ए के चुने जाएंगे आठ चेयरमैन व 300 पार्षद : मदन चौहान

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE