यमुनानगर : यमुनानगर से बाड्डी माजरा को जाने वाला नया पुल 30 दिनों में हो जाएगा तैयार : विधायक

0
312
surprise inspection of development works
surprise inspection of development works

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :

शहर यमुनानगर से विधायक घनश्यामदास अरोडा ने बताया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करने का अभियान चलाया हुआ है। उसी कड़ी के अंतर्गत उन्होने बाड्डी माजरा को जाने वाले निमार्णाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया। विधायक अरोडा ने कहा कि उन्होंने करोड़ों रूपयों की लागत से तैयार होने वाला यह पुल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर मंजूर करवाया था। इस पुल के बनने से आस पास के हजारों लोगों को लाभ होगा। अरोड़ा ने बताया कि पुल बनाने का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। पोल शिफ्टिंग व सड़क बनाने का कार्य बाकी रह गया है। आगमी एक माह तक सभी कार्य पूर्ण करके पुल आम जनता के इस्तेमाल के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोडा ने कहा कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों सम्बंधित अधिकारियों को जल्द ही इस पुल को पूरा करके जनता को सोंपने के सख्त दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि पुल के कार्यों में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों में सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। जनता के हित की सरकारी योजनाएं समय पर पूरी होनी चाहिए ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिले व यहां पर लोगों का आवागमन शुरू हो सके। भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोडा ने बताया कि उनका पूरा ध्यान यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाने पर है। इसके लिए वो लगातार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए नए करोड़ों रूपयों के प्रोजेक्ट मंजूर करवा रहे है। भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर बिना भेदभाव के यमुनानगर में विकास कार्य करवा रही है। भाजपा अंतयोदय के सिद्धांत पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक्स ई एन विनोद सौदा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

SHARE