यमुनानगर : नगर निगम व सिंचाई विभाग ने शुरू किया डिचड्रेन के पास टूटे तटबंध का निर्माण

0
316
yamunanagar 1
yamunanagar 1

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
तेज बारिश में डिचड्रेन के पास टूटे पश्चिमी यमुना नहर के तटबंध का निर्माण नगर निगम व सिंचाई विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। सिंचाई विभाग के लगभग 10 कर्मचारियों समेत निगम के 80 कर्मचारी, एक पोकलाइन, एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से यह कार्य किया जा रहा है। नगर निगम के एक्सईएन रवि आॅबरोय व सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल ने पूरा दिन कमान संभाले रखी। प्लास्टिक के कट्टे मिट्टी से भर उनके द्वारा टूटी पटरी को बनाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टूटे तटबंध का निर्माण पूरा किया जाएगा। बता दें कि वीरवार रात को हुई तेज बारिश के बाद जम्मू कालोनी डिचड्रेन के गेट के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर का तटबंध टूट गया था। इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार को अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। जिसके बाद नगर निगम व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने टूटे तटबंध को ठीक करने जिम्मा सौंपा गया। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निदेर्शानुसार शुक्रवार शाम को ही तटबंध को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया।

शनिवार सुबह सिंचाई विभाग के एसडीओ  धर्मपाल, नगर निगम एक्सईएन रवि ओबराय, जेई अरविंद, सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई गोविंद की देखरेख में लगभग 80 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसमें 10 कर्मचारी सिंचाई विभाग व बाकी नगर निगम से है। कर्मचारियों ने ट्रैक्टर ट्राली की मदद से मिट्टी से भरे प्लास्टिक के गट्टों को डिचड्रेन तक पहुंचाया। क्योंकि तटबंध तक जाने का रास्ता काफी कठिन था। इसलिए ट्रैक्टर ट्राली को लगभग पांच मीटर दूर रोकना पड़ा। यहां से कर्मचारियों ने चेन बनाकर मिट्टी से भरे कट्टे तटबंध तक पहुंचाएं। जहां सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल व निगम एक्सईएन रवि ओबराय की देखरेख में तटबंध का निर्माण शुरू किया गया। इस दौरान पोकलाइन व जेसीबी की मदद से तटबंध पर मिट्टी से भराव भी किया गया। शनिवार शाम तक तटबंध का काफी मात्रा में काम पूरा किया जा चुका था। नगर निगम एक्सईएन रवि ओबराय व सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल का कहना है कि तटबंध टूटने बाद से तत्काल प्रभाव तटबंध निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

SHARE