यमुनानगर : निगम कार्यालय में मेयर व डिप्टी मेयर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

0
301

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम कार्यालय में मेयर मदन चौहान व डिप्टी मेयर रानी कालड़ा ने ध्वजारोहण किया और दमकल कर्मियों की सलामी ली। इस दौरान निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर, संयुक्त आयुक्त अखिल पिलानी, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा व अशोक कुमार, दमकल आफिसर प्रमोद दुग्गल, एक्सईएन रवि ओबराय समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस बार का स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बहुत विशेष है, क्योंकि इस बार ओलंपिक में हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत सबसे 50 प्रतिशत से अधिक पदक जीते है। उन्होंने निगम अधिकारियों को स्वच्छता व सफाई में यमुनानगर को नंबर एक स्थान पर लेकर आने का आह्वान किया। उधर, नगर निगम कार्यालय जगाधरी में सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण कुमार शर्मा ने तिरंगा फहराया।  उन्होंने कहा कि आजादी को 75 साल पूरे होने पर पूरा देश इसे अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। जब हम आत्मनिर्भर होंगे, तभी देश विकसित देशों की श्रेणी में अग्रणीय होगा। इसलिए सभी देश के विकास में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें।

SHARE