यमुनानगर : शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारतमाता को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलवाई : कर्णदेव कंबोज

0
308
raduar
raduar
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
भाजपा की ओर से रादौर क्षेत्र में रविवार को शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज व सासंद नायब सिंह सैनी ने किया। तिरंगा यात्रा में नगर निगम यमुनानगर के मेयर मदन चौहान, धुमनसिंह किरमच, वाईस चेयरमैन सरस्वती हेरिटेज बोर्ड व पूर्व विधायक ईश्वरसिंह पलाका विशेष रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा सफल पैलेस रादौर से शुरू हुई। तिरंगा यात्रा को पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में बाईक व कार सवार भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा सबसे पहले कांबोज धर्मशाला रादौर में पहुंची। जहां पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज व अन्य लोगों ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिसके उपरांत तिरंगा यात्रा छोटाबांस, बकाना, बैंडी, खूजरी, झगुडी, टोपराकलां, खेडीलक्खासिंह, मसुंरपुर, चमरोडी, रादौरी से होते हुए वापिस सफल पैलेस में समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव टोपराकलां में शहीद सैनिक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज व सांसद नायबसिंह सैनी ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारतमाता को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलवाई थी। उन शहीदों को सम्मान देने के लिये आज पार्टी की ओर से क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, सांसद नायबसिह सैनी, मेयर मदन चौहान, धुमनसिंह किरमच, वाईस चेयरमेन सरस्वती हैरिटेज बोर्ड, पूर्व विधायक ईश्वरसिंह पलाका, विकास कांबोज मंधार, मुकेश अरोडा मक्की प्रधान, जगदीश मेहता जठलाना, एमसी भगवतदयाल कटारिया, पूर्व चेयरमैन  डॅा० ऋषिपाल सैनी, अशोक गुंबर, पूर्व चेयरमैन शशि दुरेजा, विनोद सिंगला, अमित गर्ग, चरणसिंह टोपरा, धनपत सैनी, राजकुमार शर्मा, सुशील बतरा, पम्मी खेड़की, पृथ्वीसिंह भागुमाजरा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मुंजाल, प्रधान संदीप सैनी, सतीश सैनी, हरपाल मारूपुर, अखिल कांबोज कांजनू, ओमप्रकाश सहगल, विक्रम बैंडी, सोहनलाल सढूरा आदि मौजूद थे।
SHARE