यमुनानगर: 14 अगस्त तक शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकालेंगे

0
235
My water my heritage, my crop my details, crop insurance scheme,
My water my heritage, my crop my details, crop insurance scheme,

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:

भाजपा छछरौली मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन छछरौली कम्युनिटी हॉल में हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी जिला सचिव संजीव गर्ग रहे। साथ में जिला विस्तारक मदन सैन, जिला उपाध्यक्ष रामपाल, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, मंडल महामंत्री शिव कुमार लेदी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे। बैठक की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूलमाला अर्पित करके, दीप प्रज्वलित करके व वंदेमातरम के गीत से की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने बैठक में अप्रैल माह से जुलाई माह में अब तक भाजपा छछरौली मंडल द्वारा की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण मीटिंग में रखा और बताया कि भाजपा छछरौली मंडल ने पिछले 4 माह में के दौरान नए भारत के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकतार्ओं ने जनता से सम्पर्क बनाए रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा कार्यकतार्ओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की मनोहर सरकार ने मेरा पानी मेरी विरासत, मेरी फसल मेरा ब्योरा, फसल बीमा योजना, भावांतर भरपाई योजना चलाई हुई है।जिससे किसानों को अत्यधिक लाभ पहुंच रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं के माध्यम से जोड़कर लाभान्वित करे। बुढ़ापा पेंशन में 250 रुपये की वृद्धि की गई है।पौधारोपण को बढ़ावा देकर हरियाली का क्षेत्र बढ़ाया गया । मोरनी हिल्स व हथिनीकुंड बैराज पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन में 18 वर्ष से ऊपर के नागरिको को कोरोना वैक्सीन निशुल्क लगाकर सराहनीय कार्य किया है,प्रधानमंत्री सम्मान निधि के अंतर्गत ?6000 सालाना किसानों को प्रदान किया जा रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सशक्त नेतृत्व में हरियाणा लगातार मजबूत हो रहा है। किसानों से जुड़े मुद्दों पर भाजपा कार्यकतार्ओं को बताया कि तीनों कृषि बिल किसानों के हक में है और हमें उनका समर्थन करना चाहिए। आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जनधन योजना,उज्जवला गैस योजना का लाभ पात्र लोगों तक ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता पहुंचाए। भाजपा मंडल बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश आर्य ने संगठन व महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनिता शर्मा ने कोरोना चुनौती पर विषय रखा,भाजपा बैठक का समापन राष्ट्रगान जन मन गण गीत के साथ किया गया।

इस दौरान मंडल प्रभारी जिला सचिव संजीव गर्ग,मंडल महामंत्री जगदीश धीमान ,मंडल महामंत्री शिवकुमार लेदी, जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार ,जिला विस्तारक मदन सैन ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश आर्य व गुलशन अरोडा़ ,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलेख चंद कश्यप,सुधीर गर्ग,कुलदीप राणा मांडखेड़ी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता शर्मा, सुनीता वर्मा,मंडल मीडिया प्रभारी कर्मसिंह नरवाल,ओबीसी जिला महामंत्री संजीव सैनी, मंडल आई टी प्रभारी प्रतीक शर्मा, प्रीतम सिंह मांगा जैधरी,राकेश शेखूपुरा, गौरव गोयल ,सचिन गुर्जर, मैहमा सिंह,संजीव फेरूवाला,राजकुमार तुगलपुर ,राहुल गढ़ी बंजारा आदि सैंकडों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE