यमुनानगर : भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली

0
336
Lord Jagannath Rath Yatra
Lord Jagannath Rath Yatra

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
इस्कान प्रचार समिति यमुनानगर द्वारा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा बड़े ही भव्य स्तर पर आयोजित की गई। भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन राम निवास गर्ग, चेयरपर्सन मालिक रोजी आनंद, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाईस चेयरमैन घूमन सिंह किरमिच, मेयर मदन चौहान, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व अन्य श्रद्धालुगन साथ रहे। इस शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी को 56 भोग लगाया गया। यात्रा का शुभारंभ रादौर रोड यमुनानगर से शुरू किया गया और यात्रा का समापन चेयरमैन रामनिवास गर्ग के घर पर शास्त्री कालोनी यमुनानगर में हुआ। जहां पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन किए व 56 भोज प्रसाद ग्रहण किया। चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद जिला यमुनानगर सहित पूरे भारत वर्ष के लोगों को मिले।

SHARE