यमुनानगर : संत निश्चल सिंह व संत तरलोचन सिंह की सलाना याद में गुरमत समागम

0
251
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहब जोड़ियां में सचखंडवासी संत पंडित निश्चल सिंह और संत तरलोचन सिंह की सलाना याद में गुरमत समागम करवाया गया, जिसमें संगत ने पहुंचकर गुरु दरबार की हाजरी भरते हुए शब्द कीर्तन सरवन किया। श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद सजाए गए कीर्तन दरबार में संत सुरिंदर सिंह मीठा तिवाना श्री अमृतसर साहिब, भाई मोहकम सिंह पोंटा साहिब और भाई राजिंदर सिंह सहित अन्य जत्थों ने भी गुरबानी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया।
इस समागम में विशेष तौर पर पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संगत से गुरमत विचार सांझा करते हुए गुरु द्वारा बताए गए उपदेशों पर चल कर जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी। डेरा संत निश्चल सिंह थडा साहिब जोड़ियां के मुख्य प्रबंधक महंत करमजीत सिंह ने समागम में पहुंचे सिंह साहिबान, संत महापुरुषों और कीर्तनी जत्थों को सिरोपे भेंट किए। मंच संचालन की सेवा भाई सतनाम सिंह ने बखूबी निभाई। इस मौके पर संत जोगा सिंह करनाल, महंत काहन गोनियाना मंडी, महंत महिंदर सिंह दिल्ली, संत प्रीतपाल सिंह, संत चमकौर सिंह पटियाला, संत रणजीत सिंह, संत सुंदर सिंह पटियाला, संत बलविंदर सिंह व भाई अवतार सिंह कोमल के अलावा भारी संख्या में संगत उपस्थित थी।
SHARE