यमुनानगर : कल हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी  

0
287

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
फायर ब्रिगेड विभाग को राजस्व विभाग के हवाले करने व पालिकाओं परिषदों व निगमों में लगे कर्मचारियों की सरकार द्वारा मानी गई मांगो को लागू न करने के विरोध में फायर ब्रिगेड के दमकल कर्मचारी वीरवार रात 9 बजे से व नगर निगम के कर्मचारी 1 दिन की सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर जाएंगे। वीरवार को नगर निगम के यूनियन कार्यालय में बुलाई गई मीटिंग के दौरान नगर निगम शाखा उपप्रधान जनकराज व अग्निशमन सेवा संघ के जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज ने जानकारी दी। बैठक का संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया। राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे ने पदाधिकारियों को अपने संबोधन में बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सरकार द्वारा मानी गई माँगो को लागू ना करने के विरोध में कर्मचारियों द्वारा गत 24 व 25 अगस्त की 2 दिवसीय कर्मिक भूख हड़ताल को सफल आयोजन किया गया।

आगामी आंदोलन की इसी कड़ी में 27 अगस्त की 1 दिन की हड़ताल को सफल बनाने को लेकर तमाम सफाई कर्मचारियों की हाजरियों पर जाकर पदाधिकारी संपर्क साध रहे हैं। सम्पर्क के दौरान कर्मचारियों द्वारा भी हड़ताल में बढ़चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया गया है। वही बैठक में उपस्थित सफाई कर्मचारियों द्वारा यूनियन को पता चला है कि नगर निगम के मेयर द्वारा सफाई कर्मचारियों की हाजरियों पर जाकर हाजरी रजिस्टर में लाल पैन के द्वारा सफाई कर्मचारियों की गलत तरीके से गैर हाजरी लगाई जा रही है। जोकि नियमों के विरुद्ध है कर्मचारी की गैर हाजिरी लगाने का काम सिर्फ दारोगा या अधिकारी का होता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई कर्मचारी बीमार हो जाता है और वो अपने सीनियर से छुट्टी लेकर ड्यूटी पर नही आता है उसे भी नही बख्शा जा रहा है। संघ नेताओं ने बताया कि मेयर हरियाणा सरकार के एक प्रतिनिधि है उनका काम है शहर की व्यवस्था को देखने का।

मेयर के द्वारा कर्मचारियों को उत्पीड़न करने का काम किया जा रहा हैं। जिसको नगरपालिका कर्मचारी संघ बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगा।इसका पुरजोर विरोध भी करेगा। उन्होंने बताया कि मेयर को शहर में स्वागत द्वारों पर करोड़ों रुपये खर्च करने की चिंता है। लेकिन 2 महीने से डोर टू डोर का सफाई चालकों को वेतन नही मिलने के साथ साथ उनकी गाड़ियों में डीजल डलवाने की कतई चिंता नही। इसके इलावा निगम में से निकाले गए 100 नाला सफाई कर्मचारियों को अभी तक डयूटी पर वापिस लेने की चिंता नही। संघ नेताओं ने मेयर को चेतावनी देते हुए कहा लहजो कि हमारे सब्र का इम्तिहान लेना बंद करे। हमे आंदोलन करने पर मजबूर ना करे हम किसी भी कीमत पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेंगे। मीटिंग में एसकेएस ब्लॉक प्रधान जोत सिंह  शाखा वरिष्ठ उपप्रधान रोहताश उपप्रधान बलदीप तुम्बी चेयरमैन राजकुमार धारीवाल कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद प्रेस सचिव पपला संगठन सचिव श्रीकांत जीतो कमलेश ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया।

SHARE