यमुनानगर : शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जगाधरी से मनोनीत पार्षद जगदीश विद्यार्थी को दी बधाई

0
399
yamuna nagar
yamuna nagar
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
 हरियाणा सरकार में शिक्षा ,वन  एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी हाल ही में हरियाणा सरकार ने जगाधरी से भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश विद्यार्थी को नगर निगम जगाधरी यमुनानगर में मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है। जगदीश विद्यार्थी के नियुक्ति पर खुशी जताते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि जगदीश विद्यार्थी वर्षों से भाजपा संगठन के साथ पूरी कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। मनोनीत पार्षद जगदीश विधार्थी ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है। यहां पर परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। कोई भी कार्यकर्ता मेहनत करके किसी भी पद तक पहुंच सकता है। वह पार्टी द्वारा दिखाए गए विश्वास पर खरा उतरेंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग,भाजपा नेता निशचल चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक पंकज मंगला,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ,व्यावसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा,मंडल सचिव ललित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
SHARE