यमुनानगर: बारिश में जलभराव होने पर एक फोन पर पहुंचेगी निगम की टीम

0
327
Municipal Corporation Yamunanagar
Municipal Corporation Yamunanagar

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर

बारिश में जलभराव होने पर अब नगर निगम की टीम एक फोन पर मौके पर पहुंचेगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा जगाधरी व यमुनानगर में दो कंट्रोल रूम बनाए हुए है। जगाधरी में जलभराव की समस्या के लिए 01732242101 व यमुनानगर के लिए 01732250101 नंबर जारी किया गया है। यह सेवा 24 घंटें उपलब्ध होगी। कंट्रोल रूम में एक फोन करने पर नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और जलभराव की स्थिति का निपटान करेंगी। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने नालों का निरीक्षण करने के बाद दी। उन्होंने बताया कि शहर की कुछ कालोनियों ऐसी है। जहां बारिश होने पर जलभराव की दिक्कत होती है। इसके स्थाई समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे है। फिल्हाल बारिश के सीजन में इस समस्या से निपटने के लिए फ्लड कंट्रोल रूम में बनाए गए है। जहां फोन करने पर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

जलभराव से निपटने को लगाए जाएंगे नौ पम्प सेट

निगमायुक्त तोमर ने बताया कि शहर के नालों में कुछ प्वाइंट ऐसे है जहां नाला ब्लॉक होने की संभावना है। नाला ब्लॉक होने से बारिश होने पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए हमारे पास 9 पम्पसेट है। जलभराव होने पर वहां पर पम्पसेट लगाए जाएंगे। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। इसमें एक टैक्नीकल, एक फायर कर्मी, एक सफाई शाखा कर्मी, ट्रैक्टर ट्रॉली चालक लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से सूचना आते ही यह टीम मौके पर जाकर जलभराव का निपटान करेंगी। आवश्यकता पड़ने पर पम्पों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

SHARE