यमुनानगर : कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया

0
375
Yamunanagar birthday of former Prime Minister Late Rajiv Gandhi
Yamunanagar birthday of former Prime Minister Late Rajiv Gandhi
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा त्रिमूर्ति चौंक (झंडा चौंक) जगाधरी पर जिला कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न हमारे सम्मानित नेता स्वर्गीय  राजीव गांधी का जन्मदिवस उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर और सभी आमजन को मिठाई बांटकर मनाया गया। श्याम सुन्दर बतरा कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न हमारे सम्मानित नेता राजीव गांधी एक दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे जिनकी वजह से आधुनिक भारत के निर्माण का सपना सच हो पाया । उन्होंने कहा कि युवाओं व महिलाओं को राजनैतिक शक्ति प्रदान करने, सूचना-प्रौद्योगिकी व राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी के  दिए गए योगदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। उनकी सोच को विश्व भर में सराहा गया। पार्षद देवेंद्र सिंह व कांग्रेसी नेता नरपाल गुर्जर ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय राजीव गांधी वे  देश मे संचार क्रांति और कम्प्यूटर  क्रांति के जनक और पंचायती राज व्यवस्था के प्रबल समर्थक रहे। उनका कहना था कि जब पंचायती राज व्यवस्था पूर्ण रूप से मजबूत होगी तभी भारतवर्ष का विकास संभव है। 18 वर्ष की आयु में वोट का अधिकार दिलाने वाले और महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। कांग्रेसी नेता मनोज जयरामपुर व राजेश शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी का जीवन हम सभी की प्रेरणास्रोत्र हैं और हम उन्ही के पदचिन्हों पर चलकर देश की सच्ची सेवा कर सकते हैं। उनके जन्मदिवस की 77 वीं वर्षगांठ है। राजनीति से पूर्व उन्होंने एक पायलट के रूप में कार्य किया और विकट परिस्थितियों में पार्टी की कमान संभाली। सभी कांग्रेस जनो व नेताओं ने राजीव गाँधी अमर रहे ,कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाए और राजीव गांधी जी को नमन किया। इस मौके पर श्याम सुन्दर बतरा कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद यमुनानगर, निर्मल चौहान पूर्व प्रत्याशी, वेद मेहरमपुर,नरपाल गुर्जर, सचिन शर्मा, राजेश शर्मा, दवेंद्र पार्षद, राय सिंह प्रवक्ता, विनय काम्बोज टिंकू पार्षद, अमरजीत कोहली पूर्व पार्षद, मनोज जयरामपुर, संदीप राणा, मोहन वर्मा, संदीप, विक्रम सैनी, मेम सिंह दहिया, नरवैल, अशोक, मोहम्मद इस्लाम, लक्ष्मण विनायक, आकाश बतरा, अरविंदर घई (बिंदु), डा. अमर, राजीव राणा, दिनेश डुमरा, टी पी सिंह, मधु डेहरिया, मोनिका डुमरा, निर्मला यादव, शोभिनी शर्मा, फूलचंद, देसराज, करुणा राम, मोनी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

SHARE